अयोध्या, अप्रैल 1 -- अयोध्या संवाददाता। हनुमत नगर बाजार स्थित कैरियर पब्लिक स्कूल में बुधवार को वार्षिक रिपोर्ट कार्ड वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य ने शिवनाथ पाल ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्रों को मेहनत व अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के मेधावी छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...