गाजीपुर, फरवरी 18 -- गाजीपुर। इनरव्हील क्लब मंडल 312 की मंडलाध्यक्ष प्रिया नारायण ने इनरव्हील क्लब गाजीपुर का दौरा किया। मंडलाध्यक्ष ने क्लब की अध्यक्ष राजश्री सिंह, सचिव रूबी संजर सहित अन्य सदस्याओं के साथ बैठक कर वर्षभर किए गए सामाजिक कार्यों की समीक्षा की और आगामी योजनाओं के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को पाठ्य सामग्री भी वितरित की और क्लब की ओर से किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। प्रिया नारायण ने कहा कि इनरव्हील क्लब एक अंतरराष्ट्रीय महिला सामाजिक संगठन है, जो सेवा और मित्रता के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता करता है। इस वर्ष की थीम स्टेपअप लीड बाई एग्जांपल है, जिसका अर्थ है आगे बढ़कर उदाहरण प्रस्तुत करना। क्लब अध्यक्ष राजश्री सिंह ने कहा कि मंडलाध्यक्ष के दौरे से सदस्यों को नई ऊर्जा और प्रेर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.