पूर्णिया, मार्च 30 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।रेणु रंगमंच संस्थान द्वारा मध्य विद्यालय उपरैल में चल रहे पांच दिवसीय नाट्य कार्यशाला के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को गीत-संगीत एवं नाटक की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यशाला में विशेष रूप से शारीरिक मूवमेंट, हाव-भाव, मुद्राएं, शुद्ध उच्चारण तथा शारीरिक व्यायाम जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से अभ्यास कराया गया। बच्चों को अभिनय के साथ-साथ मंच प्रस्तुति के लिए भी तैयार किया जा रहा है, जिससे उनकी प्रतिभा में निखार आए। इस कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में संस्थान के रंगकर्मी निर्देशक अजीत कुमार सिंह बप्पा एवं रंगकर्मी अदिति कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दोनों प्रशिक्षकों ने बच्चों को नाट्य कला की बारीकियों से अवगत कराते हुए व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया तथा लघु नाट्य ...