विद्यालय के पास संचालित शराब की दुकान हटाने की मांग तेज
बलरामपुर, मई 13 -- तुलसीपुर, संवाददाता। स्थानीय ईशावास्यम इंटर कॉलेज के समीप संचालित शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों ने विरोध जताया है। इस संबंध में लोगों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने की मांग की है।शिकायतकर्ताओं का कहना है कि तहसील रोड स्थित विद्यालय के पास शराब की दुकान होने से सुबह से देर रात तक लोगों की भीड़ लगी रहती है। इससे सड़क पर अव्यवस्था बनी रहती है और कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। लोगों ने इसे सामाजिक एवं शैक्षणिक वातावरण के लिए अनुचित बताया है। उनका कहना है कि विद्यालय के आसपास छात्र-छात्राओं का लगातार आवागमन रहता है, ऐसे में शराब की दुकान से असामाजिक गतिविधियों की आशंका बढ़ जाती है। कॉलेज के प्रबंधक शिरीष पांडेय व प्रिंसिप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.