रामगढ़, अप्रैल 15 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय गिदी ए में बुधवार को खेल सामग्री का वितरण किया गया। अरुणिमा महिला मंडल और अर्पिता महिला मंडल छात्रों के बीच खेल सामग्री का वितरण किया। मुख्य अतिथि अरुणिमा महिला मंडल की अध्यक्ष नूतन सिंह ने खेल सामाग्री का वितरण किया। इसके बाद उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय के छात्रों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उनके शारीरिक मानसिक विकास को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर अरुणिमा महिला मंडल और अर्पिता महिला मंडल की सदस्य और विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...