पूर्णिया, जून 22 -- धमदाहा, एक संवाददाता। अनुमंडल मुख्यालय स्थित बनमनखी रोड पर मध्य विद्यालय धमदाहा एससी के मुख्य गेट के सामने पिछले एक महीने से अधिक समय से नाले का दूषित एवं बदबूदार पानी बह रहा है। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी की छुट्टियों के बाद सोमवार से विद्यालय खुलने पर छात्रों एवं शिक्षकों को भी इसी गंदे पानी और दुर्गंध के बीच आवागमन करना पड़ेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले की नियमित सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़क पर जमा होकर बह रहा है। इससे आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैली रहती है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। यह भी पढ़ें- अटा पड़ा आनंद विहार का नाला, क्यों न होगा जलभराव विद्यालय में पढ़ने आने वाले बच्चों को प्रतिदिन इसी पानी से होकर गुजरना पड़े...