मिर्जापुर, मार्च 10 -- जिगना, मिर्जापुर। क्षेत्र के डंगहर गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय के मेन गेट के बाहर लटक रहा बिजली कर्मचारियों की ओर से लगाया गया स्मार्ट मीटर किसी भी समय हादसे का सबब बन सकता है। ईंट पत्थर रखकर केबल के सहारे लगाया स्मार्ट मीटर झूल रहा है। प्रधानाध्यापक हेमंत कुमार ने बताया कि स्कूल 335 बच्चों ने अध्ययरत हैं। कामचलाऊ तरीके से लगाया गया स्मार्ट मीटर का केबल के सहारे झूल रहा है। खुदा न खास्ते केबल टूटा तो जानलेवा साबित हो सकता है। हरगढ़ विद्युत उप केंद्र के अवर अभियंता पृथ्वीपाल ने बताया कि लाइनमैन को मौके पर भेजकर ठीक कराया जाएगा। विद्यालय के गेट पर इस तरह की लापरवाही अक्षम्य है। अभिभावकों ने भी बिजली कर्मियों की गैर जिम्मेदाराना कार्यप्रणाली को लेकर हैरानी जताई है। वहीं क्षेत्र के डेढ़ दर्जन परिषदीय विद्यालयों के परिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.