सीवान, मार्च 15 -- दरौंदा। थाना क्षेत्र के नया प्राथमिक विद्यालय बंगरा के कमरों का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों की सम्पति चोरी कर ली। इस सम्बंध में थाना व शिक्षा पदाधिकारी को दिए आवेदन में विद्यालय के प्रधान शिक्षक मुकेश कुमार ने कहा कि 12 मार्च की शाम करीब 4:00 बजे विद्यालय अवधि समाप्त होने के बाद विद्यालय के सभी कमरों में ताला बंद कर सभी शिक्षक व शिक्षिका अपने घर चले गए। अगले दिन 13 मार्च को रमजान के अंतिम शुक्रवार को लेकर विद्यालय बंद था। शनिवार के सुबह 9:20 में विद्यालय पहुंचा तो देखा कि कमरों व ऑफिस का ताला टूटा हुआ है। विद्यालय में रखें ध्वनि प्रसारण यंत्र, माइक सेट, रिमोट बिजली बोर्ड, म्यूजिकल यंत्र, कैसियो सहित लाखों की संपत्ति चोरी कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...