समस्तीपुर, अप्रैल 22 -- मोहिउद्दीननगर। हरैल पंचायत के हरैल गांव में उच्च माध्यमिक विद्यालय के भवन निर्माण की प्रक्रिया का मामला पटना हाईकोर्ट पहुंचा। जहां जमीन के अभाव में भवन निर्माण नहीं होने से विद्यालय संचालन मे परेशानी है। इसको लेकर अधिवक्ता अजय कुमार सिंह द्वारा विद्यालय का जमीन अधिग्रहण मामला हाई कोर्ट मे दी गई है। बताया जाता है कि पूर्व के मध्य विद्यालय हरैल का अपग्रेड होने के पश्चात् कक्षा 1 से 12 तक की पढ़ाई हो रही है। जिसमे कुल 911 छात्रों का नामांकन है। कक्षा 1 से 8 तक 461 छात्र तथा 9 से 12 वी तक 450 छात्र नामांकित है। उमा विद्यालय हरैल के शिक्षक का बताना है कि हाई स्कुल संचालन के लिए मात्र दो कमरा दिया गया है जिसमे एक कमरा मे कार्यालय और एक कमरा मे हाई स्कुल के 450 छात्रों का वर्ग संचालन हो रहा है। जबकि छात्रों को बरामदा पर भी...