पूर्णिया, फरवरी 11 -- धमदाहा‌, एक संवाददाता। अनुमंडल मुख्यालय के धमदाहा दक्षिण टोल स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय टाइप वन की छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर प्रतिरक्षण टीका लगाया गया। अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा के चिकित्सक डॉ राकेश रौशन, आवासीय विद्यालय की वार्डन विभा कुमारी, शिक्षक पुष्पम कुमारी की मौजूदगी में एएनएम पूजा भारती किरण कुमारी ने कस्तूरबा विद्यालय की 84 छात्राओं को टीका का दूसरा डोस लगाया। विद्यालय में नामांकित सभी 84 छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीका का प्रथम डोज 5 अगस्त 2025 में लगाया गया था। अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा की उपाधीक्षक डॉ नेहा भारती ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर पूर्व में 9 से 14 आयु वर्ग के छात्राओं को छह माह अंतराल पर दो डोज का लगाया जा रहा था। हालांकि अब 13 वर्ष पूर्ण कर चुकी छात्राओं ...