हापुड़, जनवरी 29 -- वैशाली कॉलोनी निवासी सुभाष चंद्र त्यागी ने अधिकारियों से किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालय जरौठी की स्थिति सुधरवाने की मांग उठाई है। सुभाष चंद्र त्यागी ने बताया कि विद्यालय शहर से दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। विद्यालय में कई अनियमितताएं हैं। जिसके संबंध में अधिकारियों को संज्ञान लेना चाहिए। स्कूल के निरीक्षण होने चाहिए ताकि विद्यालय की स्थिति में सुधार हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...