साहिबगंज, जनवरी 30 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। भाजपा के कोटालपोखर मंडल अध्यक्ष विकास भगत ने गुरुवार को प्लस टू उच्च विद्यालय कोटालपोखर के प्रधानाध्यापक दिनेश चंद्र मंडल से मुलाकात की। इस दौरान विद्यालय की मूलभूत समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। प्रधानाध्यापक दिनेश चंद्र मंडल ने बताया कि विद्यालय में कुल लगभग 1100 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं, जबकि विद्यालय में मात्र 100 बेंच-डेस्क उपलब्ध है। बेंच-डेस्क की कमी के कारण विद्यार्थियों को पठन-पाठन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय में पेयजल की समस्या भी बनी हुई है। उन्होंने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए विभाग के वरीय पदाधिकारियों को पत्राचार कर अवगत कराया जा चुका है। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास भगत ने कहा कि विद्यालय में बच्चों के बैठने के लिए पर्याप्त बेंच-डेस्क तक उपलब्ध नहीं ह...