प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 13 -- सांगीपुर। रेहुआ लालगंज स्थित सुशीला तेज बहादुर इंटर कॉलेज की संरक्षिका 75 वर्षीय सुशीला सिंह का इलाज के दौरान शुक्रवार रात लखनऊ के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह लालगंज संयुक्त अधिवक्ता संघ के पूर्व उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह बघेल की मां थी। निधन की जानकारी पर शनिवार को साथी अधिवक्ताओं ने घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने भी परिजनों से फोन पर बातकर संवेदना प्रकट की। सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बबलू, पूर्व प्रमुख दृगपाल यादव, संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, सुरेन्द्र सिंह, अनूप पाण्डेय,जान्हवी प्रताप सिंह, लाल विनोद प्रताप सिंह ने सुशीला सिंह के निधन पर दुख प्रकट किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...