मिर्जापुर, जून 17 -- हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के हथेड़ा गांव में एक विद्यालय की बाउंड्रीवाल गिरा देने के आरोप में एक व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। जिगना थाना क्षेत्र के बिहसड़ा गांव निवासी सीताराम गुप्ता ने मंगलवार को हलिया थाने में तहरीर देकर बताया कि रविवार को हथेड़ा गांव स्थित हरिशंकर गुप्ता इंटर कॉलेज की बाउंड्रीवॉल को हथेड़ा गांव निवासी आजाद तथा उनकी पत्नी रतिया, हलिया गांव निवासी शहादत, शकीला ने क्षतिग्रस्त कर दिया। मना करने पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...