काशीपुर, अप्रैल 14 -- शहजाद सिद्दीकी, जसपुर। विद्यालय की नई समय सारणी को लेकर शिक्षकों में रोष है। राजकीय माध्यमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक कार्यकारिणी ने प्रांतीय नेतृत्व को पत्र भेज कर शासन के आदेश पर कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए समय पूर्व की भांति रखने की मांग की है। संघ के ब्लॉक अध्यक्ष कौशल चौधरी, मंत्री अनूप सिंह ने बताया कि राजकीय शिक्षक संघ ने इस निर्णय को लेकर पूर्व में ही सरकार से असहमति जताई थी । लेकिन सरकार ने इसके बाद भी यह निर्णय पारित किया। संघ इसका पुरजोर विरोध करता है। पत्र में कहा है कि शासन की नई समय सारणी व्यावहारिक दृष्टि से कई समस्या उत्पन्न कर रही है। यह भी पढ़ें- जमशेदपुर में गर्मी के बीच बारिश का अलर्ट, IMD का क्या अपडेट जिले की भौगोलिक एवं मौसमी परिस्थितियों को ध्यान में रखे बिना शासन ने यह निर्णय लिया है। पत्र पर उपाध्य...