भागलपुर, मई 31 -- सुल्तानगंज, संवाददाता।  कटहरा पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय आजादनगर पनसल्ला की जर्जर बाउंड्रीवॉल शनिवार की अहले सुबह अचानक भरभराकर गिर गई। राहत की बात यह रही कि घटना सुबह के समय हुई, जिसके कारण कोई बच्चा या ग्रामीण इसकी चपेट में नहीं आए। हालांकि इस घटना ने शिक्षा विभाग और प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इसी बाउंड्रीवॉल के नीचे दबकर पूर्व में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए थे। उस हादसे के बाद भी संबंधित विभाग नहीं जागा और न ही बाउंड्रीवॉल की मरम्मत अथवा पुननिर्माण की दिशा में कोई ठोस कदम उठाया गया। विद्यालय प्रशासन द्वारा लगातार शिक्षा विभाग को जर्जर बाउंड्रीवॉल की स्थिति से अवगत कराया जाता रहा। कई बार पत्राचार और संदेश भेजे गए, लेक...