गोरखपुर, मई 13 -- भौराबारी/कैंम्पियरगंज, हिसं। क्षेत्र के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय अलगटपुर प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालय की छत से गुजर रही 11 हजार वोल्ट बिजली लाइन छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए खतरा बनी हुई है। विद्यालय के शिक्षक,अभिभावक और बच्चे लगातार भय के माहौल में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। प्रधानाध्यापक श्रीचंद विश्वकर्मा ने बताया कि इस संबंध में कई बार बिजली विभाग और खंड शिक्षा अधिकारी को लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कुछ महीने पहले एक बच्ची विद्यालय की छत पर चढ़ गई थी, जिससे शिक्षक काफी डर गए थे।अभिभावकों का कहना है कि हाल ही में एक अन्य स्कूल में करंट लगने से छात्र की मौत के बाद सरकार और शिक्षा विभाग ने स्कूलों के ऊपर से गुजर रहे बिजली तार हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन अलगटपुर विद्यालय में अब त...