मिर्जापुर, जून 30 -- पटेहरा, हिन्दुस्तान संवाद । संतनगर थाना क्षेत्र के बहरछठ गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को चहारदीवारी गिरने से एक छात्र दबकर जख्मी हो गया। मंडलीय अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम पसर गया।

घटना का विवरण क्षेत्र के बहरछठ गांव में प्राथमिक विद्यालय है। गांव का ही छह वर्षीय महेश और उसकी बहन कंचन इसी विद्यालय में पढ़ते हैं। महेश कक्षा एक का छात्र था। बहन कंचन ने बताया कि भाई महेश विद्यालय की जर्जर चहारदीवारी पर चढ़कर खेल रहा था। उसी दौरान चहारदीवारी गिर गई। जिससे भाई मलबे में दब गया। शोर मचाने पर विद्यालय के कर्मियों ने उसे बाहर निकाला। उसके पैर और सीने में गंभीर चोट आई।

उपचार और अस्पताल के प्रयास प्रधानाध्यापक ने जख्मी छात्र को पटेहरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ...