विद्यालय की गुणवत्ता के सुधार में हेडमास्टरों की भूमिका अहम
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 1 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। स्कूलों की गुणवत्ता सुधार में प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टरों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। सक्षम प्रशिक्षण के तहत निर्धारित मानक के सापेक्ष स्कूलों की गुणवत्ता में सुधार करना है। यह बातें मंगलवार को डायट सभागार में आयोजित सक्षम प्रशिक्षण में हेडमास्टरों को सम्बोधित करते हुए डायट प्राचार्य संजय कुशवाहा ने कही। प्राथमिक स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के लिए आयोजित सक्षम प्रशिक्षण कार्यक्रम में डायट प्राचार्य एवं प्रयागराज मंडल के एडी बेसिक संजय कुमार कुशवाहा ने हेडमास्टरों को प्रभावी शैक्षिक नेतृत्व एवं विद्यालय की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प से विद्यालयों के इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार हुआ है और अब सक्षम प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यालयों की गुणवत्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.