चंदौली, मई 2 -- चहनियां। क्षेत्र में तीन दिन पूर्व आई आंधी पानी से महुआरीखास गांव में कम्पोजिट विद्यालय की चहारदीवारी गिर गई थी। संयोग रहा कि घटना के दौरान वहां कोई बच्चा नहीं था। बीडीसी नरेंद्र गुप्ता ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए इसे बनवाने की मांग किया है। महुआरीखास गांव में कम्पोजिट विद्यालय में पूर्व प्रधान की ओर से चहारदीवारी बनवाई गई थी। जिससे अराजकतत्वों और छुट्टा पशुओं के आने का खतरा बढ़ गया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेंद्र गुप्ता, महेंद्र यादव, ओम प्रकाश यादव, अभिषेक कुमार, श्याम बिहारी, अजीत राम आदि ने इसकी मरम्मत कराने की मांग किया है। यह भी पढ़ें- विद्यालय की गिरी चहारदीवारी को बनवाने की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.