बोकारो, मई 8 -- चंद्रपुरा। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तेलो में शुक्रवार को बाल संसद एवं कन्या भारती के चयनित सदस्यों का प्रबोधन वर्ग सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इसको लेकर महत्वपूर्ण बैठक का भी आयोजन किया गया। बाल संसद एवं कन्या भारती के प्रमुख अजय कुमार गोराई, नीलम कुमारी, सह-प्रमुख अनंत, वंदना तथा बाल संसद एवं कन्या भारती के अध्यक्ष सह विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार पांडेय सहित सभी विभागों के प्रमुख एवं सह-प्रमुख शामिल हुए। प्रधानाचार्य ने कहा कि यह अवसर विद्यार्थियों में नेतृत्व कौशल विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है। सभी प्रतिनिधियों को अनुशासन, सहयोग एवं सेवा-भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। यह भी पढ़ें- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल संसद का चयन बैठक के दौरान भैया-बहनों को उनके विभागीय दायित्वों की विस्तृत जानकार...