रांची, अप्रैल 11 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। बुढ़मू प्रखंड के नवपल्लव मॉडर्न पब्लिक स्कूल, बरौदी का 12वां वार्षिकोत्सव शनिवार को मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यसभा सांसद सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू, जिप सदस्य मनोज वाजपेयी, भाजपा नेता कमलेश राम व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने किया। मुख्य अतिथि आदित्य प्रसाद साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में यह विद्यालय आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कार देने का कार्य कर रहा है, जो सराहनीय है। उन्होंने राज्य सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि ओबीसी छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है। उन्होंने अपने सांसद निधि से विद्यालय में दो कमरे के भवन निर्माण की घोषणा भी की। कार्यक्रम में शिक्षा, खेल व योगा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। आयोजन...