रांची, मार्च 25 -- चान्हो,प्रतिनिधि। शिक्षा और प्रतिभा के उत्सव के रूप में राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बढ़ईया का वार्षिकोत्सव बुधवार को आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ बीपीओ मो. इम्तियाज, प्रधानाध्यापिका सीमा कुजूर, मुखिया चंपा उरांव तथा पंचायत समिति सदस्य रीता कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर बच्चों ने गीत, नृत्य और नाटक के माध्यम से अपनी कला और प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। मुख्य अतिथि मो. इम्तियाज ने कहा कि सरकारी विद्यालयों के बच्चे भी हर क्षेत्र में अपनी क्षमता साबित कर रहे हैं और लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने नियमित रूप से विद्यालय आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में दीपिका साहू, मीणा कुमारी, शुकरा भगत, माधुरी देव...