विद्यालय का प्रदूषित पानी तालाब में जाने से ग्रामीणों में आक्रोश
गिरडीह, मई 14 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। पीरटांड़ प्रखण्ड में संचालित कस्तूरबा गांधी विद्यालय का प्रदूषित पानी तालाब में जाने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। तालाब का पानी प्रदूषित होने से बीमारी का खतरा मंडरा रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने अविलम्ब पानी बहाव रोकने की मांग की है। ग्रामीणों ने पंचायत के मुखिया को भी समस्या से अवगत कराया है। बताया जाता है कि पीरटांड़ प्रखण्ड अंतर्गत मधुबन मोड़ के पास कस्तूरबा गांधी विद्यालय अवस्थित है। विद्यालय की चहारदीवारी के ठीक बगल में भोजेदाह गांव का तालाब भी है। भोजेदाह व कीर्तनियाटांड़ के ग्रामीण दैनिक कार्य मे तालाब का पानी का उपयोग करते आ रहे हैं। गर्मी के मौसम के साथ साथ जलापूर्ति बाधित रहने के कारण गांव के ग्रामीणों के लिए तालाब की उपयोगिता महत्वपूर्ण हो गई है। गांव के अधिकांश लोग नहाने धोने के लिए ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.