प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 22 -- लालगंज। इलाके के महराज का पुरवा (हुलासगढ़) स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बुधवार रात ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे। इसके बाद विद्यालय के अभिलेख और अन्य सामान उठा ले गए। गुरुवार को सुबह प्रधानचार्य दीपेंद्र कुमार ओझा विद्यालय पहुंचे तो ताला टूटा मिला और कुछ सामान बिखरा मिला। इसके बाद चोरी की जानकारी हुई प्रधानाचार्य की सूचना पर पहुंची पुलिस में छानबीन की। मामले में अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.