मधेपुरा, मार्च 17 -- आलमनगर । सिंहार पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कहरटोली में ताला तोड़कर टैब चोरी कर लेने का मामला सामने आया है। प्रधान शिक्षिका ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई का आग्रह किया है। प्रधान शिक्षिका रेणु कुमारी ने आवेदन में बताया है कि सोमवार की सुबह साढ़े नौ बजे स्कूल पहुंचने पर कार्यालय का ताला टूटा मिला। वहीं कार्यालय के अंदर जाने पर टेबुल का दराज भी टूटा मिला। जिसमें शिक्षा विभाग द्वारा ऑनलाइन शिक्षक उपस्थित बनाने के लिए मिले टैब गायब था। जिससे अनुमान लगाया गया कि बीते शनिवार या रविवार की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर टैब की चोरी कर ली है। थानाध्यक्ष मो. अकमल हुसैन ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.