मिर्जापुर, जून 9 -- पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के ककरद गांव में बीती रात कंपोजिट विद्यालय के तीन कमरों का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और बर्तन पार कर दिया। प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। क्षेत्र के ककरद गांव में कंपोजिट विद्यालय है। रात चोर विद्यालय में घुसे और तीन कमरों का ताला तोड़कर छह मॉनिटर, दो यूपीएस, दो सीपीयू, माइक्रोटेक कंपनी का इन्वर्टर, दो बड़ी बैट्री हेडफोन, वाईफाई राउटर और रसोईघर से दो दर्जन स्टील की गिलास, तीन दर्जन चम्मच और तीन दर्जन कटोरी चुरा ले गए। वहीं, विद्यालय का चौकीदार दशरथ रात को एक बरात में शामिल होने गया था। दूसरा चौकीदार मेवालाल घर पर था। सुबह विद्यालय का ताला टूटा देख चौकीदार के होश उड़ गए। उसने तत्काल प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार सिंह को सूचना दी। सूचना पर पह...