जौनपुर, मार्च 6 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के बुजुर्गा ग्राम सभा के जौंगीपुर गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार की रात चोरों ने दरवाजे की कुंडी काटकर बैट्री और इनवर्टर चोर उठा ले गए। जिससे गांव वालों में काफी आक्रोश है। विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश यादव ने जब सुबह विद्यालय का दरवाजा खोलना चाहा तो देखा कि दरवाजे की कुंडी कटी हुई है। अंदर रखा हुआ बैट्री और इनवर्टर गायब है। अन्य सामानों को भी क्षतिग्रस्त किया गया था। बीते माह में भी सबमर्सिबल पंप, पानी की टंकी तथा अन्य सामानों को चोर उठा ले गए थे। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी, परंतु ना तो चोर पकड़े गए और न ही कोई सामान ही बरामद हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.