उन्नाव, फरवरी 26 -- उन्नाव। सिविल लाइन स्थित गणेश मंडपम में शैक्षिक उन्नयन एवं जनसहभागिता कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रस्तुतियां दी। प्राथमिक विद्यालय कब्बा खेड़ा ने स्कूल चलो अभियान गीत, सिविल लाइंस नवीन ने सरस्वती वंदना, सिविल लाइंस वन ने नृत्य प्रस्तुति, प्राथमिक विद्यालय सुल्तान खेड़ा ने स्वागत गीत पेश किया। कार्यक्रम के दौरान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, निपुण भारत मिशन, समावेशी शिक्षा एवं विद्यालय-समाज सहभागिता पर विशेष बल दिया गया।उपस्थित अधिकारियों ने शिक्षा को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए सभी से विद्यालयों को उत्कृष्ट बनाने हेतु सहयोग का आह्वान किया।गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, निपुणता एवं सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला गया।बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार पांडे ने कहा ...