मुरादाबाद, मई 18 -- डिलारी क्षेत्र के गांव वीरू वाला में जिला अधिकारी राजेंद्र पैंसिया ने सोमवार को पहुंचकर प्राथमिक विद्यालय, पार्क आदि का निरीक्षण किया। वहीं पार्क वाले रास्ते पर मवेशी को बांधने के लिए अवैध रूप से गाड़े गए खूंटों पर नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर मौजूद एसडीम ठाकुरद्वारा ,थाना अध्यक्ष डिलारी को पार्क के रास्ते में पशु बांधने वाले ग्रामीणों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके साथ ही निरीक्षण में उन्हे प्राथमिक विद्यालय, पार्क आदि में पाई गई अनियमितताओं को अति शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम अफसरों के साथ मलकपुर सेमली स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुंचे और उन्होंने वहां नवनिर्मित छात्रावास की जांच की, विद्यालय की साफ सफाई देखी, विद्यालय के मुख्य द्वार का गेट टूट देख खासा खफा हुए ,उन...