दुमका, दिसम्बर 24 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय चिकनियां में मंगलवार को शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन अभिभावक फूल कुमारी सोरेन की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि दुमका के उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान मौजूद थे। जिसे विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक आलोक कुमार तथा बाल संसद के सदस्यों द्वारा पुष्प गुच्छ देकर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत में बच्चों द्वारा नृत्य तथा संगीत भी प्रस्तुत किया गया। उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने बच्चों अभिभावक, शिक्षकों को संबोधन करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं विद्यालय की सुंदरता होते हैं उसे अथक मेहनत कर विद्यालय तथा शिक्षकों को नाम रोशन करना चाहिए। उन्होंने अभिभावक से भी कहा कि प्रतिदिन बच्चों को किसी निश्चित समय में अवलोकन करें कि आपका बच्चा कैसे पढ़ाई कर रहा है। विद्या...