जहानाबाद, जनवरी 22 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। नई शिक्षा नीति के तहत स्कूलों के अनुश्रवण को लेकर समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन दो बैचों में किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सीएसएफ संस्था के सहयोग से हुआ। बैठक का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत गठित कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर के समन्वयकों को उनकी भूमिका से अवगत कराना तथा आगामी महीनों में उनके द्वारा किए जाने वाले विद्यालय अनुश्रवण कार्यों की प्रक्रिया, उद्देश्य एवं विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान करना था। प्रशिक्षण के दौरान इस विषय पर विशेष चर्चा की गई कि प्रभावी विद्यालय अनुश्रवण एवं समन्वयकों के सतत प्रयासों के माध्यम से शिक्षकों की क्षमता-वर्धन किस प्रकार सुनिश्चित की जा सकती है तथा इसका बच्चों के अधिगम प्रतिफलों पर सकारात्मक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.