भागलपुर, मई 7 -- पूर्णिया से मनोज कुमार की रिपोर्ट हरदा क्षेत्र के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में गुरुवार को रविन्द्रनाथ टैगोर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। पीएसडी कॉलेज हरदा में प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार ने टैगोर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने साहित्य, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया। वहीं पार्वती मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय हरदा में प्रधानाध्यापक शमीम अख्तर, पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक बिनोद कुमार एवं अन्य शिक्षकों ने उनके जीवन आदर्शों पर चर्चा की। मध्य विद्यालय उफरैल की राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका अर्चना, मध्य विद्यालय बैगना के प्रधानाध्यापक दिनेश पासवान सहित अन्य शिक...