बेगुसराय, जून 18 -- भगवानपुर, निज संवाददाता। ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने तथा उन्हें पुनः विद्यालयी माहौल से जोड़ने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में 22 से 27 जून तक 'स्वागत सप्ताह आयोजित करने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- विद्यालयों में 22 से 27 तक मनेगा 'स्वागत सप्ताह'स्वागत सप्ताह का उद्देश्य इस संबंध में प्राथमिक शिक्षा निदेशक द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों एवं जिला कार्यक्रम अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। जारी निर्देश में कहा गया है कि अवकाश के बाद विद्यालय खुलने पर विद्यार्थियों की उपस्थिति में सामान्यतः कमी देखी जाती है, जिसका असर उनके सीखने की निरंतरता और शैक्षणिक प्रगति पर पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए विद्यालयों में बच्चों के लिए स्व...