चाईबासा, सितम्बर 21 -- चाईबासा। उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, परीक्षा की बेहतर तैयारी, खेल एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ स्वास्थ्य, पोषण एवं सामाजिक जागरूकता से संबंधित कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन को लेकर उपायुक्त द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।उपायुक्त ने जानकारी दी कि जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में आगामी 21 सितंबर को तिथि भोज-सह-जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को कार्यक्रम का सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। विद्यार्थियों की सहभागिता के साथ इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम...