अररिया, सितम्बर 27 -- अररिया,निज संवाददाता ​महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से अररिया पुलिस ने जिले भर में एक विशेष मुहिम शुरू की। एसपी जितेन्द्र कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के सरकारी व गैर-सरकारी उच्च विद्यालयों में 'पुलिस दीदी' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों की टीम ने स्कूलों में पहुंचकर छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित किया और उन्हें सुरक्षा, आत्मरक्षा और कानूनी अधिकारों को लेकर जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान 'पुलिस दीदी' की टीम ने छात्राओं को सहज माहौल देते हुए उनसे खुलकर बातचीत की। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को 'गुड टच और बैड टच' के बीच का फर्क बेहद सरल तरीके से समझाया। उन्होंने बताया कि किसी भी तरह के अनुचित व्यवहार या असहज करने वाले स...