आगरा, फरवरी 28 -- जनपद के विद्यालयों में होली का अवकाश होने के बाद विद्यालयों में बच्चों ने जमकर होली खेली। स्कूली बच्चों ने एक दूसरे को गुलाल व रंग लगाकर हर्षोउल्लास से होली मनाई। स्कूलों में होली के पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। जिसमें विद्यार्थियों ने सांस्कृति प्रस्तुतियां देकर अतिथियों का दिल जीत लिया। शनिवार को शहर के कमला मार्केट स्थित एमवीएम पब्लिक स्कूल में होली महोत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर रंगों, संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे की पूजा अर्चना के साथ किया गया। जिसके बाद बच्चों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में कान्हा बने छात्र गर्वित ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी की खूब तालियां बटोरीं। वहीं राधा की भूमिका मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.