रुडकी, अगस्त 31 -- रुड़की। भारत विकास परिषद उत्तराखंड पश्चिम प्रांत के तत्वावधान में भारत को जानो अखिल भारतीय लिखित परीक्षा का आयोजन सोमवार को भारत विकास परिषद अविरल गंगा शाखा रुड़की ने शहर के 16 विद्यालयों में कराया। परीक्षा में करीब 2400 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता जूनियर (कक्षा छह से आठ) और सीनियर (कक्षा नौ से 12) वर्गों में आयोजित हुई। शाखा अध्यक्ष ने बताया कि परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत के इतिहास, संस्कृति, महापुरुषों, संविधान और राष्ट्रीय मूल्यों से परिचित कराना है। परीक्षा पारदर्शिता और अनुशासन के साथ संपन्न हुई। शाखा सदस्यों ने विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों का सहयोग के लिए आभार जताया। यह भी पढ़ें- परीक्षा में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग यह भी पढ़ें- भारत को जानो प्रतिय...