हाजीपुर, अप्रैल 21 -- गोरौल,संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र में बच्चों के नामांकन को लेकर पूरे अप्रैल माह तक प्रवेश उत्सव चल रहा है। प्रवेश उत्सव के बीच जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्राथमिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा) वैशाली संतोष कुमार के निर्देश के आलोक में 20 अप्रैल 2026 को विद्यालयों पर सघन नामांकन कैंप का आयोजन किया गया । इसको लेकर प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय रूसुलपुर कोरीगांव पर भी सघन नामांकन कैंप का आयोजन प्रधान शिक्षक धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में किया गया। शिक्षकों ने डोर टू डोर अभियान चला कर एवं विद्यालय में बेहतर शिक्षा का भरोसा दिलाकर अभिभावकों को विद्यालय में अपने बच्चों का नामांकन करने को लेकर प्रेरित किया। विद्यालय द्वारा नामांकन के साथ ही बच्चों को सरकार से प्राप्त किताब, कौपी, स्...