बलिया, दिसम्बर 14 -- नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को नगर के एक स्कूल परिसर में हुआ। इस दौरान पार्टी के प्रमुख महासचिव व पूर्व राज्यमंत्री डॉ. अरविंद राजभर ने कहा कि भारत के संविधान की शिक्षा भारत के सभी विद्यालयों में अनिवार्य होनी चाहिए। उन्होंने विपक्षियों पर तंज कसते हुए कहा कि जब चुनाव चल रहे थे तो विपक्षियों द्वारा संविधान खतरे की दुहाई दी जा रही थी। चुनाव समाप्त हो गए संविधान खतरे में नहीं है। आज सदन चल रहा है, लेकिन किसी ने संविधान की चर्चा नहीं किया। बताया कि वर्तमान में जरूरत है लीडरशिप की जो जनता की अधिक से अधिक समस्याओं का समाधान करा सके। इसके पूर्व प्रवीण प्रकाश ने पार्टी प्रमुख महासचिव को मुकुट पहनाकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। डॉ. राजभर ने कहा कि संगठन के विस्तार के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.