अलीगढ़, जून 13 -- अलीगढ़। जिला शिक्षा परियोजना समिति की बैठक शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में डीएम अविनाश कुमार ने निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निपुण टीम द्वारा प्रस्तुत वार्षिक एक्शन प्लान धरातल पर उतारने के लिए संवेदनशीलता से कार्य करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- स्कूलों का बेस्ट प्लस एप से होगी निगरानी, सात दिनों में लागू होगी व्यवस्थाबैठक के प्रमुख बिंदु उन्होंने सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह निरीक्षण के समय एआरपी एवं एसआरजी द्वारा विद्यालय एवं बच्चों को निपुण बनाए जाने संबंधी की जा रही गतिविधियों का प्रभावी अनुश्रवण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी दो माह में सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी एक्शन प्लान के अनुरूप सभी गतिविधियों को पूर्ण कराते हुए उसका प्रस्तुतिकरण दो माह ...