बाराबंकी, अप्रैल 1 -- रामसनेहीघाट। सुमेरगंज स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित भगवद्गीता ज्ञान महायज्ञ के दौरान मुख्य वक्ता राम कृष्ण गोस्वामी ने भगवद्गीता को उत्तर प्रदेश की शिक्षा प्रणाली में शामिल कर सभी विद्यालयों में पढ़ाए जाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि गीता के उपदेश न केवल आध्यात्मिक बल्कि व्यावहारिक जीवन के लिए भी मार्गदर्शक हैं, जिससे विद्यार्थियों में नैतिकता, अनुशासन और कर्तव्यपरायणता का विकास होगा। महायज्ञ के दौरान राम कृष्ण गोस्वामी ने श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेशों का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि गीता हमें कर्म करते हुए जीवन जीने की कला सिखाती है। इसके बताए गए मार्गों पर चलकर मनुष्य अपने जीवन को सफल, संतुलित और सार्थक बना सकता है। उन्होंने कहा कि गीता का प्रमुख संदेश है कि व्यक्ति को बिना फल की चिंता किए अपने कर्तव्यों क...