जहानाबाद, मई 13 -- जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कई स्कूलों का किया निरीक्षण जहानाबाद, नगर संवाददाता। जिला शिक्षा पदाधिकारी सरस्वती कुमारी द्वारा जहानाबाद प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय धनधर बिगहा एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय धुरिया का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान की गई गतिविधियाँ निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा विद्यालयों में पठन-पाठन की स्थिति, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षकों की कार्यशैली, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, मध्याह्न भोजन संचालन एवं नियमित गृहकार्य आदि का विस्तृत निरीक्षण किया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय, धनधर बिगहा में निरीक्षण के क्रम में नियमित गृहकार्य, विद्यालय परिसर की स्वच्छता तथा मध्याह्न भोजन संचालन से संबंधित कुछ अनियमितताएँ पाई गईं, जिस पर जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त...