भागलपुर, जुलाई 22 -- भागलपुर। शिक्षा विभाग के निदेशक (प्रशासन) ने राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी कर सरकारी विद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में शालीन व्यवहार और गरिमामय वातावरण अनुपालन करने का निर्देश दिया है। विभाग ने कहा है कि पूर्व में जारी निर्देशों का कई विद्यालयों में समुचित पालन नहीं होने की सूचना मिली है। ऐसे में सभी विद्यालयों में शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। वहीं शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी शिक्षण और कार्यालय अवधि के दौरान औपचारिक (फॉर्मल) पोशाक में ही विद्यालय आएं तथा परिसर में किसी भी प्रकार की अमर्यादित या शैक्षणिक गरिमा के प्रतिकूल गतिविधियां न हो इसे ध्यान रखें। यह भी पढ़ें- स्कूलों में जींस-शर्ट पहनकर शिक्षण कार्य करते मिले गुरुजी तो होगी कार्रवाई विभाग ने डीईओ से निर्देशों के अनुपालन ...