शामली, फरवरी 24 -- विश्व हिन्दू परिषद जिला शामली द्वारा जनपद के विभिन्न विद्यालयों में रामायण ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। क्षेत्र के ग्राम बधेव स्थित अमर पब्लिक स्कूल तथा ताना गांव के पंडित जगदीश प्रसाद मेमोरियल पब्लिक स्कूल में परीक्षा संपन्न कराई गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान जिला संयोजक बजरंग दल सन्नी सरोहा एवं जिला बालोपासना केंद्र प्रमुख राहुल खैवाल उपस्थित रहे। सन्नी सरोहा ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद द्वारा देश ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर विद्यालयों में रामायण ज्ञान परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कारों एवं पूर्वजों की गौरवगाथाओं से परिचित कराना है, ताकि आने वाली पीढ़ी संस्कारवान बनकर देश के विकास में योगदान दे सके। उन्होंने बताया कि उक्त परीक्षा मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.