बेगुसराय, फरवरी 28 -- भगवानपुर। प्रखंड क्षेत्र के मिडिल स्कूल मेहदौली, उच्च माध्यमिक विद्यालय महेशपुर में शनिवार को विज्ञान दिवस मनाया गया। शिक्षक सौरव कुमार एवं अभिषेक कुमार ने प्रसिद्ध वैज्ञानिक सीवी रमण को याद करते हुए रमन प्रभाव की खोज का विस्तार से चर्चा की जिन्होंने विज्ञान में नवाचार को बढ़ावा दिया। मौके पर प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह, प्रमोद कुमार साह, संजीव कुमार चौधरी, शिक्षक प्रतीक कुमार, चंदन कुमार, अमितेश कुमार, पूजा कुमारी, ब्यूटी कुमारी, अमरजीत कुमार, सुशील कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...