पाकुड़, दिसम्बर 18 -- महेशपुर, एक संवाददाता। उपायुक्त पाकुड़ के निर्देशानुसार प्रखंड के सभी विद्यालयों में गुरुवार को तिथि भोज सह जन्मोत्सव कार्यक्रम एवं बैगलेश डे का आयोजन किया गया। साथ ही मध्याह्न भोजन योजना के मेनू के अतिरिक्त अन्य स्वादिष्ट भोजन बच्चों को खिलाया गया। इस कार्यक्रम से बच्चों के बीच नियमित विद्यालय आने सहित पढ़ाई पर ध्यान देने तथा पारिवारिक माहौल का अनुभव होने से उत्साह का माहौल बन रहा है। यह विद्यालयों में शिक्षा के प्रति बच्चों के बीच आकर्षण तथा शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध हो रहा है। गुरुवार को प्रखंड प्राथमिक विद्यालय महेशपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापिका व सहायक शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं का केक काटकर जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। इससे बच्चों के बीच खासा उत्साह का म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.