पूर्णिया, अप्रैल 25 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में बाल संसद गठन को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। साथी संस्था द्वारा आकृति परियोजना के अंतर्गत नए शैक्षणिक सत्र के लिए विद्यालयों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से बाल संसद का गठन कराया जा रहा है। इस पहल के तहत अब तक मध्य विद्यालय सिमरिया और मध्य विद्यालय बरेटा संथाल टोला में चुनाव प्रक्रिया के जरिए बाल संसद गठन सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। विद्यालयों में मतदान, प्रचार-प्रसार और उम्मीदवार चयन जैसी प्रक्रियाओं में बच्चों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। बाल संसद चुनाव के दौरान विद्यालयों का माहौल किसी वास्तविक चुनाव जैसा नजर आया। बच्चों में मतदान को लेकर जागरूकता, नेतृत्व की भावना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति रुचि स्पष्ट रूप स...