अंबेडकर नगर, सितम्बर 1 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिले के परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार को बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए शपथ दिलाई गई। बच्चों को डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाकर भी नशे के दुष्प्रभाव को समझाया गया। शिक्षकों ने बच्चों से अपील किया कि वे नशे से दूर रहें, तभी वे विकास के पथ पर आगे बढ़ सकेंगे। बता दें कि बीते दिनों डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में नार्को कोआर्डिनेशन सेन्टर डिस्ट्रिक लेबल कमेटी की मासिक बैठक कर जनपद के समस्त विद्यालयों में बच्चों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाए जाने का निर्देश दिया था। साथ ही विद्यालय परिसर के अन्दर नशामुक्त विद्यालय का बोर्ड अथवा दीवार पर नोटिस चस्पा कराने को कहा था। यह भी पढ़ें- नशा मुक्ति का संदेश लेकर बच्चों ने ली शपथ इसके अलावा कई अन्य तरह से जागरूकता अभियान पर बल दिया था। इसी क्रम में मंगलवार क...