जहानाबाद, फरवरी 6 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखण्ड क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में अब पढ़ाई के साथ-साथ संगीत की मधुर धुन भी सुनाई देगी। शिक्षा विभाग की पहल पर स्कूली बच्चों को संगीत शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न वाद्य यंत्र विद्यालयों में उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रखंड संसाधन केंद्र परिसर में ट्रक के माध्यम से हारमोनियम, ढोलक, तबला, प्यानियोवो समेत कई अन्य वाद्य यंत्र उतारे गए। बताया जाता है कि इन वाद्य यंत्रों का वितरण शीघ्र ही प्रखंड क्षेत्र के 139 प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में तथा 21 उच्च विद्यालयों में किया जाएगा, ताकि बच्चों को प्रारंभिक स्तर से ही संगीत का प्रशिक्षण मिल सके। शिक्षा विभाग का मानना है कि संगीत न केवल बच्चों की रचनात्मकता को बढ़ाता है, बल्कि मानसिक विकास और आत्मविश्वास में भी महत्वपूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.